IB क्या है। IB Full Form क्या है।
Published · Updated
ib kya hai, ib ka full form kya hai, ib officer kese bne, ib ka karya kya hai, ib ki jankari hindi me
दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आए भारत की खूफिया एजेंसी के बारे में जानकारी। यह IB क्या है। IB Full Form क्या है। लेख में आपको आई.बी. के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारीयां मिलेंगी।

IB Full Form :-
हम आपको हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों में फुल फार्म बता रहे है।
IB Full Form in Hindi :-
आसूचना ब्यूरो
IB Full Form in English :-
Intelligence Bureau
IB क्या है :-
आई.बी. याने की इंटेलिजेंस ब्यूरो भारत की एक खूफिया एजेंसी है, जो देश के अंदर आंतरिक सुरक्षा से संबंधित गतिविधियों का संचालन करती है।
इंटेलिजेंस ब्यूरो के वर्तमान निदेशक श्री अरविंद कुमार है।
आई.बी. का इतिहास (History of IB):-
वर्तमान ज्ञात तथ्यों के आधार पर भारत की यह खूफिया एजेंसी विश्व की सबसे पुरानी खूफिया एजेंसी है।
इसकी स्थापना वर्ष 1885-87 में की गई थी।
बाद में सन् 1909 में भारतीय राजनीतिक खुफिया कार्यालय की स्थापना की गई थी, जिसे समय-समय पर विभिन्न नामों से संचालित किया गया।
सन् 1921 में इसे IPI (Indian Political Agency) के नाम से संचालित किया जाने लगा।
इस एजेंसी को वर्तमान स्वरूप सन् 1947 में मिला, जब तत्कालीन भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा आई.पी.आई. को आई.बी. (Inteligence Bureau) के नाम से नामित किया गया।
आई.बी. कार्यप्रणाली (IB Working) :-
वर्तमान में आई.बी. भारत के अंदर खुफिया जानकारीयों से संबंधित कार्य करती है,
जिनके माध्यम से आतंकवाद एवं अन्य देश विरोधी कार्यो को रोकने के लिए प्रभावी कार्य किए जाते है।
साथ ही इस कार्य में वर्तमान में राजनीतिक जासूसी से संबंधित कार्यो को भी जोडा गया है।
इंटेलिजेंस ब्यूरो के कार्य के बारे में अधिक जानकारियां उपलब्ध नहीं हो पाती।
जैसा कि नाम से ही देखा जाए तो यह एक खूफिया एजेंसी है, अर्थात जानकारियों को खूफिया तरीके से उपयोग किया जाता है।
इंटेलिजेंस ब्यूरो में देश के ही सुरक्षा अमलो के कर्मचारीयों को शामिल किया जाता है,
इन अमलो में भारतीय सेना, पुलिस बल आदि प्रकार के अमले आते है।
साथ ही अधिकारी लेवल की सेवाओं के लिए आई.पी.एस. अथवा आई.आर.एस. आदि रेंक के अधिकारीयों को चुना जाता है।
इसके अलावा आई.बी. में सीधे भी भर्ती की जाती है, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।
आई.बी. के अधिकार (IB Rights):-
भारत की इंटेलिजेंसी ब्यूरो की अधिकार की बात करें तो इसे देश के अंदर सभी प्रकार के जासूसी कार्य की अनुमति होती है।
जिसके अंतर्गत आतंकवाद, राजनीतिक षडयंत्र एवं अन्य प्रकार के देश विरोधी कार्यो से संबंधित जानकारीयां होती है।
आई.बी. को अधिकार है कि वह बिना किसी वारंट के वायर टेप कर सकते है।
RAW Full Form :- Research and Analysis Wing
IPS Fulll Form :- Indian Police Service
IRS Full Form :- Indian Revenue Service
आई.बी. द्वारा कर्मचारियों/अधिकारियों की सीधी भर्ती की प्रक्रिया :-
Vacancy की जानकारी कहा से प्राप्त करें:-
आई.बी. से संबंधित भर्ती प्रक्रिया की जानकारी https://www.mha.gov.in/notifications/vacancies वेबसाईट के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। जो भारत सरकार के गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाईट है, इसके माध्यम से आप भर्ती की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
आईबी ऑफिसर कैसे बने (How To Become IB Officer) :-
इंटेलीजेंस ब्यूरो द्वारा अधिकारीयो के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसमें विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता के मापदण्ड रखे जाते है।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualifications For IB) :-
कुछ पदों के लिए 10वी, कुछ के लिए 12वी तथा स्नातक भी मान्य होता है।
आयु सीमा (Age Limit For IB) :-
वैसे तो अधिकतर पदो के लिए 18 से 27 वर्ष की आयु सीमा होती है, लेकिन विभिन्न आरक्षण के आधार पर आयु में छूट प्रदाय की जाती है।
सामान्यत: आवेदको के लिए आयु में छूट अन्य पिछडा वर्ग के लिए तीन वर्ष, एस.सी./एस.टी. के लिए 5 वर्ष हो सकती है।
आई.बी. परीक्षा की रूपरेखा (IB Exam Pattern in Hindi) :-
इंटेलिजेंस ब्यूरों भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है, जिसके पहले दो चरणों में आवेदक का लिखित परीक्षणा किया जाता है, तथा चयनित अथ्यर्थियों का साक्षात्कार (Interview) लिया जाता है, तथा मेरिट के आधार पर आवेदक का चयन अधिकारी/कर्मचारी के रूप में होता है।
Conclusion of इस IB क्या है। IB Full Form क्या है।
मित्रों हमने इस पोस्ट इस IB क्या है। IB Full Form क्या है। के माध्यम से आपको आई.बी. के बारे में जानकारी हिन्दी भाषा के सरल शब्दों में देने का प्रयास किया गया है।
यदि आापको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ शेयर करें।